Tranding
Sun, 08 Nov 2026 10:41 AM

मेला में अवैध रूप से जुआ खेल रहे दो पक्षों में हुई जबरदस्त सरफुटउवल

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मैनाटांड थाना क्षेत्रअंतर्गत सुखलही मेला मेंअवैध रूप से जुआऔर सट्टाबाजी चल रहा था,पुलिस को शिकायत करने पर उसने नजरअंदाज कर दिया,जिसका नतीजा यह हुआ की रात्रि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई,जिसमें करीबआधा दर्जन लोग का सर फूट कर बुरी तरह से घायल हो गए हैं।संवाददाता को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार पूरे मेला में अवैध रूप से जुआ खेल रहे थे,जुआ खेलने की व्यवस्था का मास्टरमाइंड चौकीदार का पुत्र,श्रीकांत पासवान बताया जा रहा है।श्रीकांत पासवान की मिलीभगत से ही मेले में जुआ सट्टा होने के कारण विवाद का माहौल बना,जिसे स्थानीय पुलिस की चुप्पी नेऔर हवा दे दी।संवाददाता को पता चला है कि इस घटना में, घायल होने वालों में मुख्य रूप से कृष्ण कुमार, सुखलही, टुनटुन कुमार,सुखलही की स्थिति खराब है, इसमें कुछ पुलिसकर्मी भी चोटिल बताए जा रहे हैं।चौकीदार के पुत्र के कारण पूरा थाना मौन बना हुआथा।इससे पता चलता है कि पुलिस प्रशासन की चुप्पी किसी बड़े संरक्षण कीओर इशारा कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों की मांग की है कि चौकीदार पुत्र,श्रीकांत पासवान केअलाव इसमें संलग्न लापरवाह पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Karunakar Ram Tripathi
92

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap