Tranding
Mon, 08 Jun 2026 04:09 AM

लचीली खेती परियोजना के अंतर्गत 18 ग्राम पंचायत से चयनित 100 मॉडल किसानों का संबंधित क्षमतावर्धन पर प्रशिक्षण हुआ संपन्न।

अमरजीत साहनी 

कैम्पियरगंज, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश।

गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप द्वारा लचीली खेती परियोजना के अंतर्गत 18 ग्राम पंचायत से चयनित 100 मॉडल किसानों का लचीली खेती संबंधित क्षमतावर्धन पर प्रशिक्षण का शुभ आरंभ किया गया। जिसमे कृषि सहायक अधिकारी अजय सिंह पी पी एस रविन्द्र सिंह जैविक खेती विशेषज्ञ नागेन्द्र पांडेय एवं परियोजना समन्वयक मंजीत सिंह के द्वारा लचीली खेती संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई। जिसमे किसानों को जलवायु परिवर्तन कृषि पर होने वाले प्रभाव एवं निवारण हेतु चर्चा किया गया। जिसमे स्थाई कृषि कैसे की जाए एवं उनके खेत की कार्य योजना फसल वार खेती की जानकारी दि गई। जिसमे जैविक खाद, जैविक कीटनाशक एवं उससे होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। 

इस प्रशिक्षण में जाकिर अली, अमरजीत, असलम खान, अंजू पांडे, दयाराम, राजन सिंह एवं ग्राम स्तर कार्यकर्ता दिलीप, नगमा, तारामति, सोनी , नर्वदा उपस्थित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
153

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap