Tranding
Fri, 29 May 2026 01:49 AM

अधिवक्ताओं को नोटरी पब्लिक बनने हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिहार सरकार की ओर से अधिवक्ता को रोटी के रूप में की जाने वाली नियुक्ति को लेकर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित कर दी गई है विधि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, नोटरी नीति के लिए उसका वेबसाइट जारी कर दिया गया है,इसी वेबसाइट पर, ऑनलाइनआवेदन किया जा सकता है।विभाग के संयुक्त सचिव, नीतीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्तआवेदन पर हीअग्रसर कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय व्यवहार न्यायालय के विभिन्न स्तर के न्यायालय में कार्यरत अधिवक्तागण नोटरी के रूप में काम करने हेतुअपना अपनाआवेदन उचित स्रोत के माध्यम से भेजा जाएगा, जिसके अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025 निर्धारित कर दी गई है। नॉटरी के रूप में जिनअधिवक्ताओं की नियुक्ति होगी,वह स्थानीय न्यायालय में नोटरी पब्लिक के रूप में काम कोअंजाम देंगे,इसके लिए पूर्व से ही दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है,इसी दिशा निर्देश के आलोक में अधिवक्तागण जिनकी नियुक्ति नोटरी पब्लिक के रूप में होगी,अपने काम को अंजाम देंगे। नोटरी पब्लिक के माध्यम से किसी प्रकार का भी एफिडेविट कराया जा सकता है,जो नियमअनुसार कार्यालय में काम कराने हेतु उपयोग किया जाता है।

Karunakar Ram Tripathi
178

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap