Tranding
Thu, 16 Apr 2026 02:12 AM

मुफस्सिल थाना क्षेत्र से युवती का बदमाशों ने किया अपहरण

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर लिया है। युवती अपने मां के साथ सोई हुई थी। आधी रात को पता चला कि वह बिस्तर पर नहीं है। मामले में युवती के पिता ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि युवती के पिता के शिकायत पर मंशाटोला के सोहेलआलम अंबर मियां,व शमशेर मियां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है,इन तीनों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है।युवती के पिता ने अपने प्राथमिकी में बताया है कि वह दुकान बंद कर घर लौटे तो उनकी बेटी उन्हें खान दी,खाना देने के बाद युवती अपनी मां के साथ सोने

चली गई,आधी रात को जब मां का नींद खुली तो देखा कि बेटी पलंग पर नहीं है।

इन दिनों अपहरण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, कुछ का अपहरण तो शादी के नियत से किया जा रहा है,तो कुछ का अपहरण यौन शोषण के लिए किया जा रहा है।दिन प्रतिदिन इस तरह की घटना सामनेआ रही है, मगर पुलिस प्रशासन है कि मुकदर्शक बना हुआ है।पुलिस प्रशासन के द्वारा अपराधियों को पकड़कर सजा नहीं मिल रही है,जिससे उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है,और इस तरह के घटना खुले आम कर रहे हैं।

अपहरण के घटना को पर नियंत्रण करने के लिए बहुत सारे कानून बनाए गए हैं,मगर किसी पर अमल नहीं हो रहा है,जिसके कारण इस तरह की घटनाएं दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है,इस पर अंकुश लगाना नितांतआवश्यक प्रतीत होता है।

Karunakar Ram Tripathi
133

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap