Tranding
Sun, 08 Nov 2026 10:37 PM
अपराध / Oct 13, 2025

रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर पुलिस नेऑटो पर चलाया डंडा,ऑटो चालकों में रोष।

सैय्यद शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय बेतिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस के द्वारा ऑटो चालकों पर डंडा बरसाने का मामला सामने आया है। वीडियो में रेल पुलिस जवान ऑटो चालकों को भगाने के लिए उनकी गाड़ी पर लाठी डंडा बरसाते दिख रहा है, बेतिया रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के तहत हो रहा है।वीडियो में स्टेशन परिसर के बाहर ऑटो चालकों की आवाजाई को नियंत्रित करने के नाम पर रेल पुलिस का जवान उन्हें वहां से हटा रहा है,बल्कि उनके वाहनों पर जमकर लाठियां बरसा रहा है। इस दौरानऑटो चालकअपनी गाड़ियों को हटाने की कोशिश कर रहे थे,लेकिन उनको हटाए जाने के क्रम में लाठी डंडे बरसाते हुए दिखाई दे रहा है।गरीबऑटो चालकों की आजीवीका प्रभावित हो रही है,लेकिन रेल पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल गरीब ऑटो चालकों के साथअन्याय किया,बल्कि पुलिस की अमानवीयता को भी उजागर हुआ।ऑटो चालकों ने संवाददाता को बताया कि प्रतिदिन की मजदूरी सेअपने परिवार का भरणपोषण करते हैं,और इस तरह की कार्यवाही उनके जीवनयापन पर सीधे प्रभावित हो रहे हैं। इस घटना के बाद ऑटो चालकों में भारी रोष व्याप्त है। इस घटना को लेकर रेल थाना प्रभारी,राजेश पंडित ने संवाददाता को बताया कि मामले की जानकारीआपके माध्यम से मिली है,जांच पड़ताल करके इस पर कार्रवाई की जाएगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap