किदवई नगर वार्ड 7 में पीडीए बैठक सम्पन्न हुई
विधानसभा के सभी वार्डों में घर घर पहुंचकर करेंगे बुजुर्गों का सम्मान -एडवोकेट सुधांशु मिश्रा
हफीज़ अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
किदवई नगर विधानसभा के वार्ड 7 में पीडीए बैठक का वार्ड के पूर्व पार्षद प्रत्यासी प्रीतम बक्सी द्वारा आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किदवई नगर विधानसभा के प्रभारी सुधांशु मिश्रा मौजूद रहें उन्होंने कहा की मिशन 2027 की तैयारी के लिए अभी से अपने अपने बूथ पर लगना होगा अच्छे लोगों को जोड़ना होगा क्योंकि जीत का आधार आपके बूथ की मेहनत तय करेगी।2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है पीडीए नायक अखिलेश यादव जी की लहर है समाज का सभी वर्ग इस तानाशाही सरकार से पीड़ित है इसलिए जो पीड़ित है वो पीडीए के साथ है इस बार पीडीए हरायेगे एनडीए को ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किदवई नगर प्रभारी सुधांशु मिश्रा, छात्र सभा के अध्यक्ष अनूप यादव, बाबा बहिनी अध्यक्ष शिव कुमार पिंटू भारती,भारत बाल्मीकि,अल्पसंख्यक अध्यक्ष मेराज अहमद,सोनू यादव,शानू भारती,कुशल अरोरा, वीरेन्द बाल्मीकि,अंजनी गौतम,साहिल,गौरव बक्सरिया आदि बहुत से साथी मौजूद।