Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:47 PM

परिजनों ने मृत महिला के शव से गहने चुराने का लगाया आरोप,आवेदन देकर कार्रवाई की हुई मांग।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक मृत महिला के परिजनों ने महिला के शव से गहना चुराने का आरोप लगाया है,इस संबंध में परिजनों ने जीएमसीएच के प्रिसिपल, डॉक्टर दिनेश कुमार से शिकायत कीऔर जांच की मांग की है,जिस पर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल,दिनेश कुमार ने बताया कि मामला गंभीर बताकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि बैरिया के तिलांगाही निवासी,चंद्रशेखर चौधरी की पत्नी,रीना देवी की ससुराल वालों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी,पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को गायब करने काआरोप लगाया था,हालांकि बैरिया पुलिस ने शव के बरामदगी के बाद पोस्टपार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया, पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन घर पहुंचे तो देखा कि महिला के शरीर के सभी अंग से गहने गायब थे। इसके बाद परिजनों ने फिर से गहने के लिए प्रिंसिपल से शिकायत की,तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap