तुर्तीपार डीएसपी हेड पर सरयू का जलस्तर बढ़ा, कनिष्ठ अभियंता ने दी जानकारी
धनंजय शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया। तुर्तिपार डीएसपी हेड पर सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है कनिष्ठ अभियंता श्रीप्रकाश ओझा ने मीटर गेज पर नदी के बहाव की ताजा स्थिति साझा की है, जिसके अनुसार जलस्तर 64.550 दर्ज किया गया। उन्होंने यह अभी बताया कि हालांकि अभी तक स्तर बढ़ रहा है लेकिन जल्द ही इसके स्थिर होने और घटने की उम्मीद है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक, 8 अगस्त की सुबह 8:00 बजे तक 64.33 था। नदी के जलस्तर में हुई इस वृद्धि के चलते आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सिंचाई विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नदी के बहाव की गति सामान्य से अधिक है जिसके कारण जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। अगर आने वाले दिनों में वारिस जारी रहती है तो जलस्तर और बढ़ सकता है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। फिलहाल सभी बांध और तटबंध सुरक्षित है, लेकिन किसी भी आपात स्थिति में निपटने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है