Tranding
Fri, 27 Feb 2026 09:40 AM

रामपुर बुजुर्ग स्थित लाई उद्योग केंद्र के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगे आग से लाखों का नुकसान

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर स्थापित श्री लक्ष्मी नारायण लाई उद्योग के गोदाम में रविवार को भोर में करीब चार बजकर 58 मिनट पर लगी आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया जिससे उद्योग के मालिक का लाखों का छती हो गया है ।

उद्योग के संचालक सुधा गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम को गोदाम का ताला लगाकर वे और उनके कर्मचारी अपने घर चले गए ।रविवार की सुबह में करीब आठ बजे जब वह पुनः अपने ऑफिस पर आए तो देखा कि गोदाम के अंदर से धुआ निकल रहा है ।प्रोपराइटर के पति धर्मेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि आनन फानन में गोदाम का जब ताला खोला गया तो देखा गया कि आग से रखा सारा लाई जलकर राख हो गया है ।गुप्त ने घटना की जानकारी तत्काल अग्निशमन विभाग एवं पिआरबी 112 पर दिया ।घटना स्थल पर पहुंचे विभाग व गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया ।धर्मेंद्र ने बताया कि आग से 9 लाख पैतालीस हजार के माल सहित पच्चास हजार का बोरा जलकर राख हो गया है ।गुप्त ने बताया कि घटना की सूचना इन्श्योरेंस कंपनी,बैंक,हल्का लेखपाल व कोतवाल सदर को दे दी गयी है ।

Karunakar Ram Tripathi
124

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap