Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:37 PM

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने रिजर्व पुलिस लाईन में ली परेड की सलामी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलिया में मंगलवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया ।

पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों के साथ ड्रील का अभ्यास कराया गया, तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता के बारे में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड में प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया । महोदय द्वारा पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्द पर भी सलामी लिया गया व गार्द का निरीक्षण कर सतर्कता दृष्टि से निगरानी रखने को भी निर्देशित किया गया ।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap