Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:36 AM

दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत,दूसरा सवार जख्मी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

दो बाइक सवार के आमने सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की हुई मौत,दूसरा बाइक सवार हुआ बुरी तरह जख्मी।

घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मनवापुल नवलपुर मुख्य मार्ग पर पटेरवा चौक के पास की बताई गई है।घटना दो बाइक कीआमने-सामने टक्कर से हुई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत घटना पर स्थल पर हो गई,दूसरा बाइक सवार हरपुर निवासी,राकेश चौधरी, उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

राकेश बस में खलासी का काम करता है। घटना के समय राकेश लक्ष्मीपुर चौक की तरफ जा रहा था,दूसरा बाइक फतेहपुर चौक से बेतिया की ओर आ रहा था, टक्कर कीआवाज सुनकर आपपास के दुकानदार, ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस टीम को सूचना दी। घटनास्थल पर एएसआई, शिवनारायण सिंह पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे, दोनों को इलाज हेतुअस्पताल ले जाया गया,डॉक्टर आजाद आलम ने एक को मृत् घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला।शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसी भेजा गया है, पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap