Tranding
Wed, 17 Jun 2026 01:29 PM
अपराध / Apr 13, 2023

ससुराल वालों नेअपनी पतुहु की हत्या कर शव को सरेह में फेंका।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखुआर गांव में एक ससुराल वालों ने अपनी पतुहू की हत्या कर उसके शव को सरेह में फेंक दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को हवाले कर दिया। मृतका की पहचान,सखुआर निवासी,छोटू महतो की पत्नी,प्रियंका कुमारी, उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं,उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।मृतिका की मां थाना क्षेत्र की बखरिया निवासी चंद्रावती देवी ने संवाददाता को बताया कि 5 साल पहले पुत्री प्रियंका की शादी हुई थी,दोपहर के समय इसकी सूचना ससुराल वालों ने दिया के की बेटी की मृत्यु हो गई है। पुलिस की सूचना दी गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया। मृतका दो साल के एक और एक साल एक पुत्र हैं।थानाअध्यक्ष,राकेश कुमार भास्कर ने संवाददाता को बताया कि महिला के पति बाहर रहते हैं,मृतिका की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, ससुराल वालों,सास,ससुर पर हत्या का आरोप लगाई है।पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
178

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap