Tranding
Sun, 29 Mar 2026 04:14 AM

भीषण चोरी के बाद घर में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के गंज 2 वार्ड नंबर 14, नाजनीन चौक के पास बेबी खातून के बंद घर में घुस कर चोरों ने भीषण चोरी करके घर के ऊपर तले के मकान में आग लग दी,जिसे सारा सामान जल कर राख हो गया। घर के सभी लोग कोलकाता में अभी 10 दिन पहले गए हुए थे,सूचना मिलने पर अग्निशमन की टीम लगभग 4:30 बजे सुबह पहुंचकर बहुत ही मशक्कत के साथ आग़ पर काबू पाया। पीड़ित बेबी खातून की पतोहु रुखसार खातून ने संवाददाता को बताया कि सभी परिवार कोलकाता में रहता है,मगर मेरा मायका इसी मोहल्ले में है,मेरी सास, बेबी खातून लगभग 20 दिन पहले कोलकाता गई थी,बराबर आना जाना रहता है, मैं मायका में थी,घटना को सुनकर ससुराल पहुंची,इस समय अपनी सास को सूचना दे दी,आग बुझाने के बाद जब घर का अंदर गई तो ग्राउंड फ्लोर पर से एलईडी, अलमीरा से जेवर,नगद, कपड़ा के साथ चादर, खिड़की का सब चोरी कर लिए थे,जिस रूम में आग लगी थी वह पूरी तरह से जलकर राख हो गया,इसमें दो अलमीरा जिसमें कपड़े,जेवर और कीमती सामान थे,सभी जलकर राख हो गए। सूचना पर नगर थाना पुलिस पहुंच जांच की कार्रवाई में जुड़ गई है।

Karunakar Ram Tripathi
74

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap