Tranding
Thu, 04 Jun 2026 04:07 AM
अपराध / May 18, 2025

बाल्मीकीनगर रोड स्टेशन से अपराध की योजना बनाते हुए तीन शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

रेल पुलिस नेअपराध की योजना बनाते हुए तीन वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार वारंटियों में, लौकरिया थाना के जितेंद्र बिन,बिंदालाल यादव,विजय बिन शामिल है,तीनों की गिरफ्तारी,वाल्मिकीनगर रोड स्टेशन से की गई है। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतु राज ने संवाददाता को बताया कि तीनों पर रेलवे एक्ट के तहत दर्ज पुराने मामले में वारंट निर्गत था,वारंटीयों को रात बाल्मीकिनगर रोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों पर न्यायालय के जेएमआर बेतिया द्वारा एनबीडब्लू भी जारी किया गया था। गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों अभियुक्त बाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के पास किसीअपराध की नीयत से घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक निरंजन कुमार अपने टीम के साथ मौके पर रवाना हुए, पुलिस टीम का स्टेशन के पास पहुंचने के साथ ही पुलिस की गाड़ी देख तीनों भागने लगे,घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को स्टेशन के पास से पकड़ लिया गया,उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों को रेलवे न्यायलय बेतिया के लिए हिरासत में भेज दिया गया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
115

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap