Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:52 AM

लव मैरिज करने के बाद पत्नी गर्भवती होने पर इलाज के दौरान मौत,समय रहते इलाज नहीं कराने का लगाआरोप।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक युवक के द्वारा एक युवती से लव मैरिज करने के बाद पत्नी की गर्भवती होने पर, इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया,मगर रास्ते में ही युवती ने ही दम तोड़ दिया,इस घटना को लेकर युवती के नैहर वालों ने ससुराल वालों पर समय रहते इलाज नहीं कराने का गंभीर आरोप लगाने के साथ साथ हंगामा करना शुरू कर दिया,पुलिस को मालूम होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।पुलिस ने मृतक के शव कोअपने कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम कराने हेतु बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले के जांच पड़ताल में जुड़ गई है। थानाअध्यक्ष,राज रोशन ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,सिकटा बरगाहीं निवासी, जुनैदअंसारी की पत्नी,ज्योति कुमारी उर्फ यासमीन खातून,उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है। जुनैद अंसारी ने ज्योति कुमारी से 2 साल पहले लव मैरिज किया था,इसके बाद ज्योति कुमारी प्रेग्नेंट हो गई,क्योंकि ज्योति कुमारी हिंदू धर्म से थी,बाद में मुस्लिम बन गई,पत्नी के मौत के बाद इसको लेकर ससुराल वालों से उससे नहीं बनती थी, इसी को लेकर ससुराल वाले गलतआरोप लगा रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap