Tranding
Wed, 03 Jun 2026 04:30 AM

थाना परिसर में बेहोश होकर दारोगा के गिरने से हुई मौत

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

सिरिसिया थाने के दारोगा, अरविंद सोरेन,उम्र 54 वर्ष की मौत,थाना परिसर में ही गिरकर बेहोश हो जाने से हो गई,उन्हें जीएमसीएच अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर उन्हें मृत् घोषित कर दिया।पुलिसअधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन ने दारोगा के आकस्मिक मौत पर दुख व्यक्त किया,उन्होंने संवाददाता को बताया कि अरविंद सोरेन,झारखंड राज्य के गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के कुसुमघाटी गांव के निवासी थे,उनके शव का पोस्टमार्टम जीएमसीएच अस्पताल में करने के बाद पुलिस केंद्र में शव को सलामी दी गई,शव को परिजनों के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार,अरविंद सोरेन 2023 में बेतिया पुलिस जिला में कार्यरत थे,अचानक थाना परिसर में गिरकर बेहोश हो गए,उन्हें जीएमसीएच लाया गया,वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत् घोषित कर दिया,उसके बाद पुलिस केअधिकारियों ने घटना की सूचना,अरविंद सोरेन के बेटे को फोन पर दी, सूचना मिलते ही अरविंद की पत्नी,सुनीता हेंब्रम,बेटी, ममता सोरेन,व पुत्र,इंद्रजीत सोरेन बेतिया के लिए निकल पड़े,सुबह परिवार के लोग जीएमसीएच पहुंचे।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap