Tranding
Fri, 27 Feb 2026 04:26 PM
धार्मिक / Feb 09, 2025

इमामबाड़ मुतवल्लियान कमेटी ने सभी मस्जिदों क़ब्रिस्तानों दरगाहों के आसपास समुचित सफाई की व्यवस्था किए जाने की मांग की।

13 फरवरी को अदबो एतराम के साथ मनाई जाएगी शब ए बरात।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तरप्रदेश।

शब ए बारात को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर आज इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सभी सदस्यों व पदा अधिकारियों की एक बैठक जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद की अध्यक्षता में रसूलपुर स्थित सैयद वसीम इकबाल के आवास पर आयोजित किया गया जिसका संचालन कमेटी के महासचिव हाजी सोहराब खान ने किया शबे-बारात बरात मनाये जाने पर व्यापक चर्चा सभी सदस्यों ने किया तथा अपना विचार व्यक्त किया।

इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद ने इस बैठक के माध्यम से नगर निगम प्रशासन से यह मांग किया है कि महानगर के सभी कब्रिस्तानों मस्जिदों दरगाहों के आसपास 13 फरवरी को शबे-बारात के मौके पर विशेष सफाई पथ प्रकाश चूने का छिड़काव 24 घंटे पानी की सप्लाई व प्रमुख जगहों पर पानी का टैंकर लगाया जाए। क्योंकि सारा कार्यक्रम रात में होना है एसे मौके पर 24 घंटा विद्युत की सप्लाई होना आवश्यक है तथा शहर को लोकल फाल्ट से मुक्त रखा जाए।

तथा जिला प्रशासन से भी यह मांग किया है कि भीड़भाड़ वाले जगह पर चिन्हित करके पुलिस की समुचित व्यवस्था सभी स्थलों पर किया जाए तथा शहर को पूरी तरह लोकल फाल्ट से मुक्त रखा जाए।

बैठक को संबोधित करते हुए सैयद वसीम इकबाल ने कहा कमेटी के लोग जिला प्रशासन का सहयोग हमेशा करते हैं और आगे भी करते रहेंगे कमेटी शांति की पक्षधर है और शांति के लिए काम करती है।

जिला महासचिव हाजी सोहराब खान ने आवाम से अपील करते हैं कि शबे बरात के दिन ज्यादा से ज्यादा इबादत में लगायें पटाखे से परहेज करें शांतिपूर्वक इस त्यौहार को मना कर जिला प्रशासन का सहयोग करे।

 मौलाना तामीर अहमद अजीजी ने कहा यह रात गुनाहों से तौबा करने व माफी मांगने की रात है अल्लाह पाक से गुनाहों की माफी मांगने अल्लाह माफ करने वाला है जितनी इबादत हो सके कर ले।

बैठक में मुख्य रूप से हाजी सोहराब खान वरिष्ठ समाजसेवी आदिल अमीन मोहम्मद अनीस एडवोकेट सैयद वसीम इकबाल कबीर आलम डॉक्टर शकील अहमद गुलाम अली खान महमूद अंसारी मोहम्मद वसीम मौलाना तामीर अहमद अजीजी सैयद रेहान अहमद शकील शाही कैश अख्तर अकील अहमद अंसारी तमाम लोग उपस्थित थे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap