Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:54 AM
अपराध / Mar 28, 2024

दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार की मौत, दूसरा जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए,जिससे एक बाइक सवार,जो डुमरिया पंचायत के बगीचाटोला के देवलाल राम के 32 वर्ष पुत्र,अजय राम की मौत बाइक घटना में हो गई। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,अजय अपने ससुराल मझौलिया से घर की तरफ बाइक से लौट रहा था,तभी चूड़ीहरवाटोला के नजदीक एक बाइक सवार जो नाबालिक बच्चा था,उसने जोरदार टक्कर मारी,जिससे अजय वही जख्मी होकर गिर पड़ा,स्थानीय लोगों और परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, पटना जाने के क्रम में हाजीपुर के पास ही उसने दम तोड़ दिया,इस खबर के मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया, इसकी पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है,साथ ही पिता,देवलाल राम का रोते-रोते बेहोश हो जा रहे हैं।

मृतक के दो बच्चे पहले से थे, और 8 दिन पहले एक बच्ची का जन्म हुआ था। थानाअध्यक्ष,मुकेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि घटना की सही जानकारी मिली है,पुलिसअग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
105

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap