Tranding
Wed, 15 Apr 2026 09:25 PM

जिलाधिकारी ने गाजीपुर- बलिया- माझीघाट ग्रीनफील्ड परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश।

धनंजय शर्मा

बलिया, बिहार

जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज गाजीपुर- बलिया-माझीघाट ग्रीनफील्ड परियोजना का सागरपाली से जनाडी तक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

  जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक,एन0एच0ए0आई0 से परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आमजन की सुगमता को ध्यान में रखकर ग्रीनफील्ड तक पहुंचाने के लिए माल्देपुर में भी पॉइंट बनाने के निर्देश दिए।

 परियोजना निदेशक,एन0एच0ए0आई0 श्री एस0 पी0 पाठक ने बताया कि ग्रीनफील्ड परियोजना का निर्माण कार्य अक्टूबर,2025 तक पूर्ण हो जाएगा। जनपद बलिया में ग्रीनफील्ड परियोजना की पैकेज-02 (शाहपुर से पिंडारी) एवं पैकेज-03 (पिंडारी से रिविलगंज बाईपास) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आमजन को ग्रीनफील्ड तक पहुंचने के लिए पैकेज-02 के अंतर्गत गाजीपुर-बलिया मार्ग (फेफना), बयासी पुल (जनाडी गांव) एवं बलिया-बैरिया मार्ग (ओझा कछुआ गांव) में एंट्री पॉइंट बनाया जा रहा है। पैकेज-03 के अंतर्गत भरखोखा गांव, बलिया-बैरिया मार्ग (टेंगरही गांव), लालगंज-बैरिया मार्ग (भोजापुर गांव) तथा बलिया-हाजीपुर मार्ग (इब्राहिमाबाद उपरवार गांव) में एंट्री पॉइंट बनाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि पैकेज-02 के अंतर्गत 38 प्रतिशत भौतिक प्रगति एवं पैकेज-03 के अंतर्गत 33 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई हैं। ग्रीन फील्ड के अंतर्गत पड़ने वाले छोटे-बड़े सभी ब्रिज का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
91

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap