Tranding
Fri, 05 Jun 2026 07:35 AM

होली व रमज़ान को लेकर श्यामदेउरवा थाने पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

आगामी होली एवं रमज़ान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना श्यामदेउरवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक ने की, जिसमें ग्राम बड़हरा बरईपार के सम्मानित ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी से त्यौहारों को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई भी सूचना साझा न करें। उन्होंने निर्देश दिया कि डीजे व लाउडस्पीकर का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित समय एवं ध्वनि सीमा के अंतर्गत ही किया जाए।

थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त, सघन चेकिंग अभियान तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अशांति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया। अंत में अधिकारियों ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा आपात स्थिति में तत्काल संबंधित थाना या डायल सेवा से संपर्क करने की अपील की।

Karunakar Ram Tripathi
47

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap