Tranding
Fri, 29 May 2026 08:30 PM

घटिया नाला निर्माण कार्य को देखकर ग्रामीण ने किया जबरदस्त विरोध।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

प्रखंड क्षेत्र के मियांपुर दुबौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 में नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने को लेकर ग्रामीणों ने कार्य स्थल पर पहुंचकर हो रहे घटिया नाला निर्माण कार्य का जमकर विरोध किया। विभाग के कनिए अभियंता से दूरभाष पर बात कर काम को गुणवत्तापूर्ण कराने की बात कही,विरोध कर रहे ग्रामीणों में,रंगीला चौधरी,मनोज चौधरी,सुभाष चौधरी,धीरज कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड नंबर 7 के आहिरटोली गांव में नाला निर्माण पंचायत समिति के द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है,जिसमें घटिया ईट, बालू,सीमेंट का प्रयोग को किया जा रहा है,जिससे नाला बहुत जल्द ही टूट जाएगा। घटिया निर्माण करने के लिए से शीलापट भी नहीं लगाया गया है, जिसमें आक्रोशित लोगों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की मांग किया, तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देने की भी बात बताई, कनिए अभियंता रजत कुमार ने संवाददाता को बताया कि 200 फीट नाला निर्माण करना है,स्वीकृत राशि 4 लाख है,उक्त कार्य स्थल का जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाएगा। पंचायत समिति सदस्य, रामबाबू प्रसाद ने संवाददाता को बताया कि कार्य स्थल पर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जा रहा है,कुछ ग्रामीण राजनीति से प्रेरित होकर उक्त आरोप लगा रहे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap