Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:08 PM
अपराध / Jan 05, 2025

संदिग्ध स्थिति में 40 वर्षीय उमेश राम की हुई मृत्यु।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

संदिग्ध स्थिति में एक 40 वर्षीय,उमेश राम की मृत्यु हो गई है,हालांकि परिजन शराब पीने से मौत होने की बात कर रहे हैं,वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।घटना जिले के नौतन थाना क्षेत्र के पूर्वी नौतन वार्ड नंबर 7 की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।थाना अध्यक्ष,राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान,पूर्वी नौतन के वार्ड नंबर 7 निवासी, स्वर्गीय जगन्नाथ राम के 40 वर्षीय बेटा,उमेश राम के रूप में की गई है।सदर sdpo2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने संवाददाता को बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के जख्म नहीं है,मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही पता चल पाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
217

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap