Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:05 PM

चौसा प्रखंड के पैना गोढ़यारी वार्ड संख्या 06 में आग में पशु सहित तीन घर जलकर राख..

नौशाद आलम

चौसा, मधेपुरा, बिहार

चौसा प्रखंड क्षेत्र के पैना पंचायत अंतर्गत रामपुर गोढ़यारी वार्ड संख्या 06 में सोमवार की मध्य रात्रि में अचानक आग लगने से तीन घर व एक जिंदा पशु सहित लगभग दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। सभी लोग घर में सो रहे थे।इसी दौरान आग की गर्मी से पता चला तो आग लगने की शोर मचाने लगे तभी आसपास के पड़ोसी दौड़ आए जब तक आज काफी भयावह रूप धारण कर लिया था ग्रामीणों की काफी मुश्किल के घंटे बाद आग को किसी तरह काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार आग लगी की घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।जब तक घर में नगदी रुपए सहित खाने पीने की समान कपड़ा और कीमती सामान जलकर राख हो गया इसी दौरान घर के बगल में एक जिंदा पशु गाय भी जलकर राख हो गए। आग से कपिलदेव सिंह के घर में रखे मोटरसाइकिल, खाने पीने की तथा कपड़ा और एक गाय सहित नगदी 10 हजार रुपए तथा महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गया।नीतीन कुमार, के घर में खाने पीने समेत करीब 10 रूपए सहित कीमती सामान जलकर राख हो गया। वहीं संजय सिंह का भी घर में रखे खाने पीने की समान सहित कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। पैना मुखिया प्रतिनिधि इमदाद आलम ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारियों को सूचना दिया गया है, जल्द ही मुआवजा दिलाया जाएगा।

पीड़ित परिवार ने अधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग किया है। घटना के बाद पशु-चिकित्सक घटनास्थल पर पहुंचकर पशु की पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पशुपालक को मुआवजा मिलेगा।अंचलाधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों को भेजकर जांच करने के लिए भेजा गया है। जल्द ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap