Tranding
Wed, 03 Jun 2026 06:08 PM

अज्ञात वाहन के चपेट मेंआने से बाइक चालक की हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है,दिन प्रतिदिनअज्ञात वाहन से, कभी पेड़,पोल से टकराकर बाइक चालक युवकों की मौत हो रही है,कभी बाइक चालक केअनियंत्रित होने से,वाहन चालक के पीछे से टक्कर मारने से,तेज रफ्तार बाइक चालक के चलाने से सड़क दुर्घटना हो रही है।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि बगहा मुख्य पथ पर एचपीसीएल चीनी मिल गेट के पास बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने रौंदकर घटना स्थल से फरार होने में सफलता मिली,दुर्घटना में युवक की मौत घटना स्थल परी हो गई।मृतक का पहचन, ग्राम मलपुरवा चंडी स्थान के रूप में की गई है। मृतक बेतिया से अपने घर आ रहे थे, मृतक की पहचान बगहा थाना क्षेत्र के निवासी,प्रसादी महतो के पुत्र लोग कमलेश प्रसाद के रूप में की गई है। मृतक बेतिया से अपने घर बगहा जा रहे थे,दुर्घटना में शरीर का सर को बुरी तरह कुचलने से पहचान नहीं हो सकती है।

घटना स्थल पर लोरिया पुलिस पहुंची,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष,संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाता को बताया कि घटना में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है, आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहे हैं। दुर्घटना कैसे हुई और किस वाहन से हुई इसकी सूक्ष्मता से जांच की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
106

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap