Tranding
Thu, 04 Jun 2026 09:34 AM

गया वासियों को मिली 3 वंदे भारत ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी..

रिपोर्ट विनोद विरोधी

गया, बिहार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बड़ी सौगात दी हैं। प्रधानमंत्री ने देश में एक साथ 6 वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया है। इसी कड़ी में गयावासियों को 3 वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है, जिसमें गया से हावड़ा, वाराणसी से देवघर और टाटा से पटना शामिल है।जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर किया हैं।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा, गया के पूर्व सांसद हरि मांझी, रामजी मांझी सहित विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे।इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे।इस मौके में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। इस कड़ी में गया रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण किया जा रहा है। देशवासियों के लिए आज बहुत बड़ी सौगात दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap