Tranding
Sun, 08 Nov 2026 02:07 AM

दलालों के माध्यम से झोला छाप नर्सें अब कर रहीं महिलाओं कीअवैध रूप से डीएनसी।

ब्यूरो चीफ़ शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में दलालों का बोलबाला हो गया है,इनका वर्चस्व इतना बढ़ गया है कि यहां पर पदस्थापित झोला छाप नर्स भी इन्ही दलालों के माध्यम से अवैध तरीके से महिलाओं काअवैध रूप से डीएनसी,मनमुताबिक पैसा लेकर खुल्लम-खुल्ला कर रही हैं,जो विभागीय नियम के विरुद्ध है। इससे संबंधित एक घटना की जानकारी संवाददाता को मिली है कि बेतिया के हॉस्पिटल रोड में एक गर्भावती महिला,जो प्रसव कराने आई थी,उसको बहला फुसलाकर उसका डीएनसी कर उस को मौत के घाट उतार दिया गया,मृतिका की पहचान,नवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत,धोबिया गांव निवासी,रीता देवी,उम्र 30 वर्ष की थी,वही पीड़ित के परिजनों ने संवाददाता को बताया कि एक दलाल जिसका नामअर्जुन है,उसी के माध्यम से संगीता देवी और रीना कुमारी नर्स के मुलाकात होने पर,पीड़िता को एक रूम में ले जाकर ऑपरेशन कर प्राइवेट पार्ट को नष्ट कर दिया गया, जिसके वजह से मरीज की स्थिति दयनीय,चिंतनीय हो गई, अंत में हुआ मौत के घाट उतार गई।सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार, संवाददाता को पता चला है कि अर्जुन नामक दलाल और दोनों झोला छाप नर्स जिसका कोई अता पता व ठिकाना नहीं है,यह घूम घूम कर गांव के भोले भाले मरीजों को पैसे का लालच देकर, बहला-फुसलाकर,इधर-उधर ले जाकर ऑपरेशन कराती हैं,इन अवैध महिलाओं का कोई कहीं भी ठिकाना नहीं है,मगर कहा जाता है कि आरोपी तथ्य को छिपाने के लिए कोई ना कोई सूत्र छोड़ देता है,एक सूत्र के अनुसार, दलाल,अर्जुन का मोबाइल नंबर पता चल गया है,इसके माध्यम से इन झोलाछापआरोपियों को पकड़ने में आसानी होगी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
294

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap