Tranding
Mon, 15 Jun 2026 06:04 PM

युवक का गोली मारकर हुई हत्या, शव हुआ बरामद।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों गोली मारकर हत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है,शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह की घटना दिन प्रतिदिन सुनने और देखने को मिल रही है, मगर पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी रहती है। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि विशंभरपर सरेह में एक युवक का शव बरामद किया गया है,जिसकी गोली मार के हत्या की गई है, हालांकि घटनास्थल के सीमा को लेकर मझौलिया व मुफस्सिल थाना पुलिस अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि किस थाना क्षेत्र में यह शव पड़ा है। सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है,युवक की गोली मार के हत्या किए जाने की बात बताई गई है। मुफस्सिल और मझौलिया पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी पहचान पहुंचकर जांच में जुड़ गई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। एसडीपीओ ने संवाददाता को बताया कि युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Karunakar Ram Tripathi
110

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap