Tranding
Wed, 03 Jun 2026 07:17 PM

जीएमसीएच में एंटी रेबीज सुई के लिए उमड़ रही है भीड़।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एंटी रेबीज सुई के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ रही है,इसका मुख्य कारण यह है कि नगर निगम सभी रास्तों परआवारा कुत्ते घूम रहे हैं,जो राहगीरों से टक्कर खाने के बाद काट ले रहे हैं,जिसके कारण एंटी रेबीज सुई लेना आवश्यक होता है। जीएमसीएच ही मात्र एक ऐसाअस्पताल है जहां एंटी रेबीज सुई उपलब्ध रहती है,मगर कई बार तो ऐसा देखा गया है कि एंटी रेबीज सुई के लिए हाहाकार मच जाता है, स्टॉक में नहीं रहने के कारण रोगियों को नहीं पड पाता है, मजबूर होकर रोगी अपने जीवन की रक्षा के लिए 20 गुना दाम पर खरीद कर सुई लेते हैं,क्योंकि बेतिया सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल में एंटी रेबीज सुई की उपलब्धता रहने के कारण ही रोगियों की भारी भीड़ जमा हो जाती है, जिसको नियंत्रित करना बहुत कठिन हो जाता है।

जीएमसीएच बेतिया के भंडार में,अभी 226 एंटी रैबीज इंजेक्शन है। प्रतिदिन10:00 बजे से 2:30 बजे तक सुई दिया जाता है,प्रतिदिन 50 से 60 रोगियों को सुई दिया जाता है,सितंबर महीने तक 1206 रोगियों को सुई पड़ चुका है।यह सुई कुत्ता,सियार,बिल्ली बंदर व अन्य स्तनधारी जंतुओं के काटने से होता है,इसके काटने पर 48 घंटे के अंदर पहला सुई,3 दिन के बाद दूसरा सुई,एक हफ्ते के बाद तीसरा सुई,14 दिन के बाद,चौथा सुई,और 28 दिन के बाद 5वा सुई लिया जाता है। सुई लेने का यही क्रम है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
175

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap