Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:41 PM

सिलेंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता को नहीं मिला घरेलू सिलेंडर, खाली टंकी हो गयी चोरी

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

क्षेत्र के चैनपुर निवासी शिवाकांत त्रिपाठी ने लक्ष्मी गैस ग्रामीण वितरक बागापार के कर्मचारियों पर गैस वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्यालय परिसर से उसका खाली सिलेंडर चोरी हो जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग किया है ।

शिवाकांत ने बताया कि शनिवार को वह सुबह तीन बजे अपने मोटरसाइकिल से खाली एचपी का सिलेंडर लेकर बागापार स्थित लक्ष्मी गैस गोदाम पर गए ।जहां एक किनारे बाइक खड़ा करके वह कतार में खड़े हो गए ।लगातार ग्यारह बजे तक करीब नौ घण्टे इंतजार के बाद भी जब उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला तो वह वापस अपने मोटरसाइकिल के पास पहुंचा जहां से उसका सिलेंडर गायब हो गया ।उपभोक्ता मायूस होकर अपने घर आया और घटना की जानकारी जिलापूर्ति अधिकारी को भी दिया लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुआ ।इसी क्रम में राम दवन, शिवेंद्र, इंद्रेश, सुदर्शन, अखिलेश, आदि लोगों ने एजेंसी के कर्मचारियों पर वितरण के नाम पर धांधली व अनियमितता का आरोप लगाया है ।जबकि जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
46

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap