Tranding
Fri, 05 Jun 2026 01:28 AM
धार्मिक / Jul 10, 2025

साधु, संत, धर्माचार्यों का भाजपाइयों ने किया सम्मान।

गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः

गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः 

भारत समाचार एजेंसी

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 101 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक, कथावाचक, संस्कृत, पारंपरिक पाठशालाओं, कला एवं संस्कृति, संगीत एवं धर्म गुरुओं को अंगवस्त्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया!भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने गुरुकुल प्राच्य विद्या संस्थान, राम जानकी मंदिर, ईश्वर प्रेम आश्रम, हनुमंत गुरुकुल आश्रम, बुध विहार साधना केंद् , विश्व मानव रूहानी केंद्र में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन, अर्चना कर श्रद्धा निवेदित की और गुरुजनों को अंग वस्त्र फूल माला पहनाकर सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। आश्रम के बटुकों ने वेद मंत्रों का पाठ किया,आचार्यों के मार्गदर्शन में बटुकों के चारित्रिक गुण और नैतिक मूल्यों की गहराई से शिक्षा दी गई।प्रमुख रूप से राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी,अर्जुन बेरिया,अनुराग शुक्ला,राजन चौहान,वंदना गुप्ता,शिवम मिश्रा,वीरेंद्र दिवाकर,आशीष श्रीवास्तव,दीपांकर मिश्रा, बिट्टू परिहार आदि मौजूद रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
171

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap