Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:33 PM
राजनीति / Jul 02, 2023

सुरैया सहाब,जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष हुईं मनोनीत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड पटना के जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष,श्वेता विश्वास ने पश्चिम चंपारण जिला के लिए जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में सुरैया सहाब को मनोनीत किया है।जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष,स्वेता विश्वास ने अपने पत्र के माध्यम से सुरैया सहाब को पश्चिम चंपारण जिला का जिलाअध्यक्ष मनोनीत किया है। विदित हो कि पूर्व में तीन बार,जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष,पश्चिम चंपारण के पद को सुशोभित कर चुकी हैं,यह अब चौथी बार इस पद को सुशोभित करेंगी।

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के महिला सेल के प्रदेशअध्यक्ष,श्वेता विश्वास ने इनकी कार्य करने की क्षमता, कार्यकुशलता,पार्टी के प्रति समर्पण,सजगता,लगनशीलता को देखते हुए पुनःपश्चिम चंपारण जिला के जदयू महिला सेल का जिलाअध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर,जिला जदयू के जिलाअध्यक्ष,शत्रुघन कुशवाहा

जिला जदयू के कोषाध्यक्ष, हाजी सज्जाद हुसैन देवराजी, एवन अन्य ने फुलमाला और मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।इनके चौथी बार जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष के पद पर मनोनयन होने पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।मुख्य रूप से बधाई देने वालों में,जिला अध्यक्ष,शत्रुघ्न कुशवाहा, कोषाध्यक्ष,हाजी सज्जाद हुसैन देवराजी,असलम खान हक्की,फिरोज आलम, देवनारायण राम,इंजीनियर सहमतअली,विजय रावत, भगत पटेल,अशोक ओझा, शंभू गुप्ता,प्रभु कुशवाहा, नंदकिशोर चौधरी,श्याम राज, मदन पटेल,तुफैलअहमद, जफर इनाम,अनवरी खातून,बिंदा देवी,बिना देवी, देवंती देवी,शारदा देवी, खदीजन खातून,फूल बानो इत्यादि ने बधाई दी है।

सुरैया साहब ने जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाअध्यक्ष मनोनीत करने पर,माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जदयू के राष्ट्रीयअध्यक्ष,ललन सिंह, जदयू के प्रदेशअध्यक्ष,उमेश कुशवाहा,जदयू के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेशअध्यक्ष,स्वेता विश्वास के प्रतिअपना आभार व्यक्त किया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
125

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap