Sat, 13 Jun 2026 12:48 PM

होली पर्व को लेकर श्यामदेऊरवा कस्बे में पैदल गश्त, ड्रोन से निगरानी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना श्यामदेऊरवा क्षेत्र अंतर्गत परतावल में विशेष पैदल गश्त की गई। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कस्बा क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बाजार, प्रमुख चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद किया और होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग, मारपीट या नशे में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए थाना श्यामदेऊरवा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से गलियों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे होली का त्योहार शांति, सद्भाव और सुरक्षा के साथ मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Karunakar Ram Tripathi
63

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap