Tranding
Fri, 29 May 2026 04:59 AM

रुमान अहमद को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन त्रिपुरा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

त्रिपुरा के पत्रकारों सम्मान एवं सुरक्षा के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन निरंतर संघर्षशील रहेगी - रुमान अहमद 

अगरतला, त्रिपुरा।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने विगत बारह वर्षों से पत्रकारिता कर रहे अगरतला, त्रिपुरा निवासी त्रिपुरा पत्रिका बंगाली साप्ताहिक समाचार पत्र एवं न्यूज लाइव 24 त्रिपुरा के प्रधान संपादक - रुमान अहमद को त्रिपुरा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और आशा व्यक्त की है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में गांव से लेकर शहर के सभी पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत संघर्षशील रहेंगे।

रुमान अहमद ने कहा कि त्रिपुरा के पत्रकारों सम्मान एवं सुरक्षा के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन निरंतर संघर्षशील रहेगी। 

श्री रुमान अहमद ने आगे कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून, विधान परिषद में पत्रकार निर्वाचन क्षेत्र का गठन, डिजिटल मिडिया बोर्ड का गठन एवं पत्रकार रजिस्टर बनवाने के लिए प्रयासरत रहूंगा। 

रुमान अहमद को त्रिपुरा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, राष्ट्रीय महासचिव गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, राष्ट्रीय सचिव रंजीत कुमार सम्राट, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य मो. एजाजुल हक़, के. एम. राज, जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अहमद पख्तून, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष शैलेश भाई वाघेला, मराठवाडा प्रदेश अध्यक्ष असलम कुरैशी, मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष मो. अश्फाक आरिफ, देवानंद सिन्हा, आतिफ खान, नीतू दुबे, मिथिलेश कुमार, सुल्तान अख्तर, नसीम रब्बानी, सनोबर खान, सुरेंद्र सिंह, पंकज झा, वेंकटेश सूर्यवंशी, साकिब अनवर, अनवारुल हक, रजिउर रहमान, मनोज कुमार, अनुपम सिन्हा, डाॅ अमरनाथ, विनोद विरोधी मधु सिन्हा, बलजीत कौर, अंशु अवस्थी, अवनीश त्रिपाठी, नवेद आलम आदि पत्रकार गण ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Karunakar Ram Tripathi
168

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap