Tranding
Fri, 05 Jun 2026 12:34 AM
अपराध / Dec 27, 2025

पैसे के लेनदेन के विवाद में 20 वर्षीय युवक को मारपीट कर मौत के घाट उतारा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

नौतन थाना क्षेत्र के घोटा टोला गांव में पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर गांव में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल,20 वर्षीय युवक इलाज के दौरान गवर्नमेंट मेडिकलअस्पताल में मौत हो गई,मृतक की पहचान घोटाटोला गांव निवासी, विश्वनाथ साह के पुत्र,विजय शाह के रूप में की गई है। इस घटना में मृतक का चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है,जिसका इलाज फिलहाल जीएमसीएच में चल रहा है, हालत चिंताजनक बनी हुई है।

संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार,घोटा टोला गांव में दो पक्ष के बीच

कहासुनी हुई,बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबतआ गई,जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया,जिसका इलाज के दौरान मौत हो गया।मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया,लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलती ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शौक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दियागया ताकिअंतिम संस्कार कर सकें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
58

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap