Sat, 13 Jun 2026 01:59 PM

असमाजिक तत्वों ने गुमटी में लगायी आग...

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया। जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत जी.टी.रोड पर 71माइल के निकट स्थित एक टायर मिस्त्री के गुमटी में असमाजिक तत्वों के युवकों ने बीते रात में आग लगा दिया जिससे गुमटी में रखें सभी सामान जलकर राख हो गया। असामाजिक तत्वों के युवकों ने हवा टंकी व मशीन में भी आग लगाने की कोशिश किया परंतु असफल रहा। टायर मिस्त्री बाबुलाल यादव ने बताया कि मैं अपने जीविकोपार्जन के लिए सड़क किनारे हवा भरने के लिए टायर दुकान खोल रखी थी, जिसे बीते रात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया है तथा यहां से 200 मीटर के दूरी पर फागु यादव के चाय के दुकान जो झोपड़ी में बना कर चलाता था उसको भी जलाकर राख कर दिया। इस तरह की घटना से आसपास के छोटे दुकानदारों के बीच दहशत फैला है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एक अन्य टायर मिस्त्री सोनू से मारपीट कर नगद रुपए और सामान छीन कर ले भागे थे। बताया जाता है कि असामाजिक तत्वों का दहशत इतना है कि लोगों ने इस आशय की सूचना स्थानीय थाना को भी नहीं दे सके हैं।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap