Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:32 PM

मऊ में ARTO ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान:31 बस और 17 स्कूली वाहनों का किया चालान, 20 वाहन जब्त।

रिपोर्टर:आदित्य कुमार पांडेय 

मऊ।जिले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सड़कों पर चल रहे ओवरलोड और अनफिट गाड़ियों के खिलाफ प्राप्त शिकायतों के क्रम में विभागीय अधिकारियों द्वारा बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही है। ए आरटीओ सोहेल अहमद ने 48 गाड़ियों का चलन करते हुए 20 गाड़ियों को जप्त कर लिया।

मुख्य सड़कों पर सेकंड चेकिंग:

जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में ए आरटीओ सोहेल अहमद एवं पीटीओ अरविंद जैसल के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिले के मुख्य सड़कों पर सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है साथी साथ विद्यालय वाहनों की भी फिटनेस की जांच की जा रही है। 

 31 डबल डेकर बसों का हुआ चालान:

डबल डेकर बसों पर कारवाई करते हुए 31 बसों का चालन किया गया जिसमें 14 बसों को जप्त कर लिया गया है। इसी क्रम में 17 स्कूली बसों का चालान करते हुए 6 स्कूली बसों को जब्त कर लिया गया है। इस वजह से सभी ट्रांसपोर्ट संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विद्यालय यह समिति की बैठक शीघ्र

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत स्कूल बसों की भी जांच किया जा रही है ।जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में शीघ्र ही विद्यालय यान समिति की बैठक आयोजित होगी जिसके लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है एवं जिन लोगों के द्वारा विद्यालय बसों का फिटनेस नहीं कराया जाएगा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
165

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap