Tranding
Tue, 14 Apr 2026 04:47 AM

बेखौफ अपराधियों ने एक किशोर को मारी गोली, घायल।

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक किशोर को गोली मार दी।घटना जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत नगर रोड संख्या 4 के पास का है। अपराधियों ने एक किशोर को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं घटना के बाद आसपास स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना औद्योगिक थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल किशोर का इलाज किया जा रहा है।घायल किशोर की पहचान राजपूत नगर रोड संख्या चार निवासी धर्मेंद्र पासवान के 17 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार बताया गया है। इस संबंध में घायल विक्की ने बताया कि हम लोग राजपूत नगर रोड नंबर 4 के पास बैठे थे तभी बाइक सवार होकर अपराधी आया और कहा कि तुम मेरी गर्लफ्रेंड को छेड़ते हो तो हमने कहा कि हम नहीं छेड़े हैं। इस बात पर वह पिस्तौल निकाल कर हम पर गोली चल दिया तीन गोली चलाया था। एक गोली मेरे दाहिने पैर के एडी के पास लगी है।इस संबंध में औद्योगिक थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि राजपूत नगर रोड संख्या 4 के पास एक किशोर को गोली मारी गई है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

Karunakar Ram Tripathi
79

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap