Tranding
Fri, 29 May 2026 03:19 AM

थाना बाबूपुरवा पुलिस के उत्पीड़न से त्रस्त जद नेता ने न्याय ना मिलने पर मांगी इच्छा मृत्यु।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जनता दल सेकुलर के नगर अध्यक्ष बाबू पुरवा निवासी हामिद हुसैन ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय प्रधानमंत्री गृहमंत्री नई दिल्ली मुख्यमंत्री प्रमुख गृह सचिव डीजीपी उत्तर प्रदेश लखनऊ पुलिस कमिश्नर जिलाधिकारी कानपुर नगर को प्रार्थना पत्र भेज कर जान देने हेतु परिजनों सहित पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु हेतु आदेश प्रदान करने की  मांग की है की अपनी इच्छा के अनुसार परिजनों सहित मौत को गले लगा सके भेजे गए प्रार्थना पत्र में हामिद हुसैन ने बताया कि थाना बाबू पुरवा कानपुर नगर के तत्कालीन इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह के इशारे पर विपक्षी वारिस हॉस्पिटल संचालक हाई स्कूल फेल बगैर डिग्री वाला झोलाछाप डॉक्टर नाजिम अली के नर्सिंग होम में विगत वर्ष 2021 में डिलीवरी का टाका कटवाने गई बहू के साथ अश्लील वीडियो बनाने का विरोध करने तथा थाने में तहरीर देने पर पुलिस द्वारा मुकदमा न लिखने बल्कि भ्रष्टाचार के सहारे झोलाछाप डॉक्टर से लाखों रुपया लेकर दर्जनों मुकदमे मेरे खिलाफ लिखकर मुझे फर्जी मुकदमे में जेल भेजा गया इसके बाद भी अस्पताल संचालक थाना बाबू पुरवा पुलिस को पैसे के बल पर खरीद फरोख्त करके मेरे खिलाफ गुंडा एक्ट गैंगस्टर लगवा कर जेल भिजवाने की साजिश रची जा रही है उपरोक्त साजिशकर्ता ओं में थाना बाबू पुरवा में तैनात अतिरिक्त इंस्पेक्टर बृजेंद्र कुमार यादव तथा बाबू पुरवा पुलिस  विपक्षी नाजिम अली से सुलह समझौता न करने पर एनकाउंटर कर हत्या कर देने की धमकी दे रही है पीड़ित हामिद हुसैन ने भेजे गए प्रार्थना पत्र में मांग किया है कि सभी मुकदमों की जांच लोकल पुलिस से हटाकर शासन स्तर के निष्पक्ष अधिकारी सीबीसीआईडी अथवा एंटी करप्शन आदि से कराई जाए जिससे दूध का दूध पानी का पानी अलग हो सके अन्यथा मुझे और मेरे परिवार को इच्छामृत्यु की इजाजत दे दी जाए जिससे हम और हमारा परिवार इच्छा अनुसार मौत को गले लगा सके!

Karunakar Ram Tripathi
167

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap