Tranding
Wed, 17 Jun 2026 04:16 PM
अपराध / Jul 06, 2024

नवविवाहता के पति ने किया गला दबाकर हत्या,ससुराल वाले फरार,प्राथमिकी दर्ज l

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक नवविवाहता का इसके पति ने ही उसका गला दबा हत्या कर शव कोआत्महत्या का रूप देकर फांसी के फंदे से लटका कर घर छोड़कर फरार हो गया l घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्र के मलाही टोला गांव की बताई गई है, घटना के बाद पति,ससुर, सास,परिजन घर छोड़ कर फरार हो गए हैं l पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मामले के जांच पड़ताल में जुड़ गई हैl थानाअध्यक्ष,राजेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान संजय मुखिया की 22 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में की गई है, उन्होंने आगे बताया कि मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच कर रही हैl परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी,पीड़िता मझौलिया थाना क्षेत्र के बिना टोली गांव निवासी,भूटेली मुखिया की पत्नी,चुन्नी देवी ने संवाददाता को बताया कि उनकी बेटी मीरा की शादी 28 अप्रैल 2024 को मलाही टोला निवासी भागवत मुखिया के बेटे संजय मुखिया के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी,शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला,पति कोई काम नहीं करता था,मीरा कुछ सामान मांगती थी तो वह मारता पीटता था,एक दिन मीरा ने अपने घर से तेल,साबुन,नेल पॉलिश,लिपस्टिक सहित अन्य सामग्रियों की मांग की थी, उसकी मौसी मुन्नी ने उसके पति संजय को फोन कर फटकार लगाइ,और पति धर्म निभाने की बात कही,तभी संजय ने मीरा को पहले खूब पीटा,उसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया,इसके बाद पति, व ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए l ग्रामीणों की सूचना पर मीरा देवी के परिजन घर पर पहुंचे तो देखा के मीरा का शव फंदे से लटका हुआ है,पुलिस को सूचना देने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया l

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap