Tranding
Thu, 16 Apr 2026 03:04 AM

चिकित्सकों के अभाव में बदहाली की स्थिति मे चल रहा, रसड़ा सीएचसी।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा

रसड़ा,बलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसडा़ में लंबे अर्से से सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, फिजिशन जैसे महत्वपूर्ण चिकित्सकों का अभाव होने से या न होने से यह अस्पताल धीरे-धीरे बदहाली की तरफ अग्रसर होता जा रहा है। रसड़ा सीएचसी में चिकित्सकों की कमी का मामला जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि व जिम्मेदार के भी संज्ञान में होने के बावजूद यहां स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है नतीजन यहां मरीज तो आ रहे हैं किंतु उनका समुचित उपचार संभव नहीं होने से वे मऊ अथवा वाराणसी जाने के लिए परेशानियो का सामना करते, बेबश दिखाई पड़ रहे हैं। यहां पर लगभग दो वर्ष से अधिक समय से बाल रोग विशेज्ञ की तैनाती नहीं होने से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चों को उपचार संभव नहीं हो पा रहा है। रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता व समाज सेवी वर्ग के नेतृत्व में पिछले दिनों एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर रसड़ा सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों की तैनाती की मांग किए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा सीएमआे को निर्दिशित किया गया किंतु एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद इस दिशा में कोई प्रगति नहीं होने से अधिवक्ता भी अब लामबंद होने लगे हैं। यह अस्पताल रसड़ा क्षेत्र सहित गाजीपुर के आंशिक क्षेत्रों के अलावा रतनपुरा, पकवाइनार, चिकलहर के अतिरिक्त लाखों की आबादी वाले रसड़ा क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन का कार्य करता चला आ रहा है किंतु विभागीय उदासीनता व राजनीतिक पहल के अभाव में यह अस्पताल धीरे-धीरे रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है।

Karunakar Ram Tripathi
97

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap