Tranding
Sun, 08 Nov 2026 05:26 PM

बेतिया मंडल कारा के एक कैदी का जीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय मंडल कारा के एक कैदी की मौत जीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई,मौत के बाद अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी,पंकज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि जीएमसीएच पहुंचे दारोगा, सुधांशु शेखर प्रसाद सिंह एवं प्रशिक्षु दरोगा,विजय कुमार ने

शव का पंचनामा कराया। जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी सह राजस्व पदाधिकारी,विजय कुमार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नियुक्त किया गया,इसके बाद चिकित्सकों की टीम की देख-देख में शव का पोस्टमार्टम हुआ,वहीं पोस्टमार्टम के दौरान वीडियो ग्राफी भी कराया गया।

दरोगा सुधांशु शेखर सिंह ने संवाददाता को बताया कि मृतक की पहचान, मझौलिया थाना क्षेत्र के बिनवलिया वार्ड नंबर 13 निवासी,बाड्डू मुखिया के 45 वर्षीय पुत्र, रामबालक मुखिया के रूप में की गई है,वही रामबालक मुखिया के 2 पुत्र,3 पुत्रियां हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट, अमरजीत सिंह ने संवाददाता को बताया कि शराब मामले में मृतक 19 अप्रैल को जेल में आया था, 19/20अप्रैल को तबीयत खराब हुई,इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष,ज्वाला कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि चार दिन पहले शराब कांड में पकड़ा था,जिसे प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया था। 

मौत की खबर सुनते ही मां, पत्नी,समेत पूरे लोगअस्पताल पहुंचे,इस दौरान परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर मारपीट करने,लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Karunakar Ram Tripathi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap