Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:52 PM

अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत।

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अमवा उर्फ बसडिला निवासी गणेश पुत्र रामचंद्र उम्र लगभग 59 वर्ष को गोरखपुर के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, टक्कर मारते ही गणेश घायल होकर बेहोश हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो की मदद से बुजुर्ग को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा,जहा इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

परतावल चौकी प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह अपने पुलिस बल रमेश प्रसाद, अंकित चौरसिया एवं ओम प्रकाश यादव के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा ।

इस मामले में श्यामदेउरवा थाना प्रभारी धर्मेद्र कुमार सिंह का कहना है की अज्ञात वाहन की तलाश कर त्वरित कार्यवाही की जाएगी परिजनों द्वारा अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है तहरीर के बाद तत्काल कार्यवाही की जाएगी ।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap