Tranding
Fri, 05 Jun 2026 04:48 AM

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले बेतिया के दो युवकों के पिता से हुई पूछताछ।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

मुंबई के प्रसिद्ध फिल्म एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सीअपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की थी,मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनोंआरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है,दोनोंआरोपी मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के रहने वाले बताए गए हैं,दोनोंआरोपी की पहचान, विक्की साहब गुप्ता,उम्र 24 वर्ष,सागर श्रीजोगेंद्र पाल,उम्र 21वर्ष के रूप में की गई है। दोनों युवक इस जिला के गौनाहा थाना क्षेत्र के मसही गांव के रहने वाले बताए गए हैं,दोनों युवक मुंबई कमाने के लिए गए थे।इसी क्रम में,उन दोनों युवकों के पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है।पुलिस के पूछताछ करने का अर्थ यह है कि उन दोनों युवकों के बारे में सही जानकारी मिल सके कि वह दोनों युवक वहां कैसे पहुंच गए,और कैसे प्रसिद्ध फिल्म एक्टर,सलमान खान के घर पर पहुंच कर फायरिंग की, क्यों वह बेतिया से मुंबई पहुंच गए,किस कारणवस वह बेतिया से मुंबई इस कार्य के लिए गए थे।इसके पीछे कौन सा गिरोह काम कर रहा है, आखिर किस कारणवस इन दोनों युवकों का नाम इस घटना में आ रहा है।प्रसिद्ध फिल्म एक्टर,सलमान खान के घर पर फायरिंग की।पुलिस पूछताछ में वस्तुस्थिति सामने आ पाएगी।पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों को पिता ने यह बताया कि दोनों युवक कमाने के लिए कुछ दिन पहले मुंबई गए हुए थे,मगर पुलिस इन दोनों युवकों के बारे में उनका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap