Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:26 PM

इलाज के लिए शिक्षक को संघ ने की मदद।

हाजीपुर(वैशाली)बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या महुआ में संपन्न हुई।बैठक में अजीत कुमार दुबे उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपुर महुआ जो जीवन और मौत से जूझ रहे हैं उनका आर्थिक मदद करने के लिए प्रखंड इकाई ने कमर कस लिया है।बैठक समाप्त होने तक 70,000 रुपए की राशि उनके अकाउंट में शिक्षकों द्वारा भेज दिया गया।बैठक में उपस्थित संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने महुआ प्रखंड कमेटी के प्रति आभार प्रकट करते हुए अभी तक सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इलाजरत शिक्षक को हर संभव मदद की जाएगी।इतना ही नहीं उनके इलाज में जितना खर्च होगा महुआ प्रखंड के एक-एक शिक्षक,शिक्षिका आर्थिक सहयोग से पूरा करेंगे।उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि महुआ प्रखंड कमेटी द्वारा जारी किए गए स्कैनर नंबर पर ही प्रखंड के सभी शिक्षक,शिक्षिका अधिक से अधिक आर्थिक मदद करेंगे।बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास ने कहा कि आने वाले 29 तारीख दिन शनिवार को 12:30 बजे से मध्य विद्यालय महुआ बालक के प्रांगण में महुआ प्रखंड के सभी शिक्षकों के लिए सभी संवर्ग के शिक्षकों की एक कमेटी बनेगी।जिसमें किसी भी शिक्षक के इलाज से लेकर अन्य विपदा में संगठन की ओर से मदद किया जाएगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष ललित दास,सचिव अरुण कुमार,कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा,सत्येंद्र कुमार,अमित कुमार,मोहम्मद निजाम, सकीदर कुमार,किशन देव पासवान,अरविंद कुमार,सुभाष चंद्र पासवान,शंभू चौधरी, मोहम्मद परवेज,मुनटुन प्रसाद पासवान,सुभाष कुमार,ब्रज किशोर कुमार,अरुण कुमार, आमोद पासवान के अलावा काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

India khabar
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap