Sat, 13 Jun 2026 12:29 PM

थाना मनियर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की दो साइकिल बरामद

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों/चोरो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम को सफलता मिली है।

पुलिस बयान के मुताबिक उ0नि0 ओमनारायण पाठक मय हमराह हे0का0 जितेन्द्र यादव व हे0का0 अभिषेक सिंह के देखभआल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु पेण्डिंग एहकमात दविस वारण्टी/ वाँछित अभियुक्त व शराब निष्कर्ण तथा पेण्डिंग विवेचना हेतु मनियर बस स्टैण्ड पर मौजूद होकर क्षेत्र मे घटित हो रहे अपराध व अपराधियों के बारे में आपस में वार्ता कर रहे थे कि मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 123/2025 धारा 303(2) BNS थाना मनियर जनपद बलिया से संबंधित अभियुक्त पिन्टू यादव पुत्र राजनारायण यादव निवासी ग्राम चतुरपुर थाना मनियर

उम्र करीब 42 वर्ष को चोरी की साईकिल के साथ दियरा टुकडा नं0 02 से चन्दूपाकड की तरफ आने वाले रास्ते पर पहुंच कर हिरासत पुलिस में लिया गया । साईकिल के बारे में पूछने पर बताया कि मेरे पास यह जो साइकिल है चोरी की है जिसे मैनें दिनांक 29/05/2025 को बहद ग्राम गंगापुर में मनियर से बांसडीह जाने वाली रोड पर बने शिवजी के मकाने के पास से चोरी किया हूं जिसे मै बेचने जा रहा था कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया । अभियुक्त को अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 10.23 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में व बरामदशुदा साइकिलो को कब्जा पुलिस में लिया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेज दिया गया ।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap