Tranding
Wed, 03 Jun 2026 09:20 PM

शादी की नीयत से नाबालिक लड़की का हुआअपहरण।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

एक नाबालिग लड़की अपने घर से चौक पर किताब खरीदने गई थी,इसी बीच शादी की नियत से उसकाअपहरण कर लिया गया,यह मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मामले में अपहृत छात्रा की मां ने शिकारपुरा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है,वहीं पुलिस मामले में अपहृत छात्रा की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। शिकारपुर थानाअध्यक्ष,रामाश्रय यादव ने संवाददाता को बताया कि यह घटना 7 जनवरी की है। मामले मेंआवेदन देकर नाबालिक छात्रा की मां ने बगहा पुलिस जिला के रामनगर थाना क्षेत्र के नौकाटोला महुवई गांव निवासी,प्रिंस कुमार,विजय राय, मिटू सिंह,मधु सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।अपहृत की मां ने बताया कि उसकी नाबालिक बेटी 7 जनवरी को चौक पर किताब खरीदने गई थी,शाम तक वापस घर नहीं लौट सकी, पता चला कि उसका अपहरण शादी के नियत से कर लिया गया,नाबालिक की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि प्रिंस द्वारा पूर्व में भी उनकी बेटी को अपहरण करने की धमकी दी गई थी,इसमें इसके परिवार के लोगों का भी हाथ है शादी के लिए ही उसका अपहरण की बात कही गई है। थानाअध्यक्ष,रामाश्रय यादव ने संवाददाता को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है,जल्दी ही अपहृत छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
123

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap