Tranding
Sat, 28 Feb 2026 02:53 AM

एक करोड़ मूल्य के चरस के साथ एक नेपाली महिला सहित दो हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

चरस तस्करी व गांजा तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है,दिन प्रतिदिन इन तस्करों को पकड़ा जा रहा है, इन दोनों के तस्करी में महिला सहित पुरुष भी सम्मिलित होकर करोड़ीमल बनना चाह रहे हैं। इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि सिकटा थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर छोटी नहर के पास एक करोड रुपए मूल्य के चरस के साथ बाइक सवार एक नेपाली महिला सहित दो तस्कर को पकड़ा गया है। थानाअध्यक्ष,राज रोशन ने संवादाता को बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान,मोतिहारी के दरपा थाना के पिपरा गांव निवासी रहीमअंसारी के 50 वर्षीय पुत्र,अफजालअंसारी तथा नेपाल के प्रसा जिला पोखरिया थाना के देउरिया निवासी, भूवन राम की 42 वर्षीय पत्नी,सरिता देवी के रूप में की गई है। इनके पास से प्लास्टिक के एक झोला से 500 ग्राम का वाटरप्रूफ 20 पैकेट में कुल 10.02 किलोग्राम चरस जप्त किया गया है,अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत लगभग एक करोड़ आंकी गई है।तस्कर की ग्लैमर बाइक BR 05 यू 4120 को भी जप्त कर लिया गया है।थानाअध्यक्ष ने आगे बताया के नेपाल से जयसिंहपुर के रास्ते बेतिया की ओर बाइक पर सवार एक महिला, एक पुरुष के चरस लेकरआने की गुप्त सूचना मिली थी,गुप्त सूचना केआधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दी,इसी दौरान दोनों तस्कर को पकड़ लिया गया। जयसिंहपुर में झोले में रखा गया चरस को डिलीवरी करनी थी।पुलिस पूछताछ में दोनों नेअपने पास चरस होने की बात कबूल कर ली, साथी कहां के इसे जयसिंहपुर में एक आदमी को देना था।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap