आर्केस्ट्रा में छापामारी कर 8 किशोरियों को किया गया रेस्क्यू,चार आर्केस्ट्रा संचालक को किया गया गिरफ्तार
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
राष्ट्रीय मानवाधिकारआयोग एवंअपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार,नया सवेरा 2 अभियान के तहत बेतिया पुलिस ने गौनाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्नआर्केस्ट्रा बैंड पार्टियों में काम करवाई जा रही नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया।साथ ही 4 आर्केस्ट्रा संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य मानव तस्करी, बालश्रम, रेड लाइट एरिया,आर्केस्ट्रा समूह से पीड़ित लड़कियों की मुक्ति, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापना सुनिश्चित करना के उद्देश्य से किया गया। छापेमारी के दौरान गौनहा थाना क्षेत्र के दोमाठ,जमुनिया,मठमझरिया मेघावली सहित विभिन्न इलाकों में कुल 8 नाबालिक लड़कियों को मुक्त कराया गया,यह लड़कियां हलचल बैंड और जटाशंकर न्यू भोजपुरिया रॉक सोनाली, जैसे समूह में कार्यरत थी।
एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि यह कार्रवाई उच्च स्तर के अधिकारियों के निर्देश पर की गई है।लड़कियों की उम्र का सत्यापन किया जा रहा है।
मामले में गौनाहा थाना में प्राथमिकी दर्जकर विधिक कार्रवाई हो रही है।अभियान के माध्यम से मानव तस्करी, बाल शोषण पर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसअभियान में पुलिस एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त टीम ने भाग लिया। टीम में वीरेंद्र कुमार सिंह,मिशन मुक्ति फाउंडेशन,अजय पांडे रेस्क्यू फाउंडेशन,मनीष कुमार,रिस्क एंड रिलीफ फाऊंडेशन,आदित्य कुमार, अरुणेंद्र कुमार सिंह,ग्राम नियोजन केंद्र के कई सदस्य तथा एस एस बी,पुलिस के जवान शामिल थे।