Tranding
Mon, 13 Apr 2026 07:10 PM

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक पति ने की आत्महत्या,प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

एक पति ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंगआकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी मोहल्ला की बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुड़ी हुई है।थानाअध्यक्ष, अभिराम सिंह ने संवाददाता को बताया के मृतक की पहचान,बेलदारी मोहल्ला निवासी,अर्जुन राम के 30 साल के बेटे,विद्यानंद राम उर्फ गुड्डू राम के रूप में की गई है, उन्होंनेआगे बताया कि परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के पिता अर्जुन राम ने भी संवाददाता को बताया कि अपने पुत्र, विद्यानंद राम की शादी 4 साल पहले लौरिया थाना क्षेत्र के भेड़ीहरवा निवासी,राम सेवक राम की 28 वर्ष की पुत्री, शोभा देवी से हुई थी,शादी के बाद वैवाहिक जीवन ठीक तरह से चल रहा था,दोनों से दो बच्चे भी हैं। संवाददाता को ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक नहीं था,दोनों के बीच छोटी-मोटी बातों को लेकर हमेशा लड़ाई झगड़ा होता था, जिससे नाराज होकर विद्या राम उर्फ गुड्डू राम की पत्नी शोभा देवी ने अपने पिता को बुलाकर 27 दिन पहले घर चली गई थी,लौरिया थाना में जाकर झूठा केस,विद्यानंद राम उर्फ गुड्डू राम,उसके पिता, अर्जुन राम,तथा उसके माता पर कर दी,इसी से परेशान होकर पति ने खुदकुशी कर ली।

Karunakar Ram Tripathi
95

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap