Tranding
Mon, 13 Apr 2026 06:55 PM

14 फरवरी से क्रिश्चियन समाज के उपवास का आरंभ पुलिस आयुक्त से सुरक्षा की मांग।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

पास्टर्स एसोसिएशन उ०प्र० एवं यूनाईटेड क्रिश्चियन कमेटी ऑफ कानपुर के द्वारा पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन के दौरान कहां की विगत वर्षों मे प्रशासन के द्वारा क्रिश्चियन समाज के सभी पर्वो में शांति के साथ मनाने में आपका सहयोग प्राप्त होता रहा है। इस वर्ष भी क्रिश्चियन समाज के रोजे (उपवास) जो

दि० 14 फरवरी 2024 से प्रारम्भ होकर 40 दिन तक दि० 29 मार्च 2024 (गुडफ्राइडे)तक चलेगे। इन 40 दिनो के उपवास में प्रतिदिन चर्च के सदस्यों, जो कानपुर शहर के सभी थाना क्षेत्रों में निवास करते है उनके घरों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन बड़ी शांति के साथ किया जाता है। विगत कुछ वर्षों में इन प्रार्थना सभाओं में कुछ

असामाजिक तत्वों के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया है एवं कई झूठे आरोप भी लगाकर प्रार्थना सभाओं को रोका गया है एवं व्यवधान डाला गया है। इन 40 दिनों

के उपवास को क्रिश्चियन समाज के लोग एक पवित्र माह के रूप में मनाते है और शांति के साथ सभी लोगों के लिए प्रार्थना करते है साथ ही दि0 29.03.2024 को

गुडफ्राइडे सर्विस एवं दि० 31.03.2024 दिन रविवार को ईस्टर पर्व का आयोजन प्रत्येक चर्चा में होता है एवं यूनाइटेड ईस्टर डॉन सर्विस का भी आयोजन पिछले 58

वर्षों से लगातार प्रातः 03:00 बजे से होता चला आ रहा है। जिसकी अनुमति प्रशासन के द्वारा प्रतिवर्ष दी जाती है इस वर्ष भी दिनांक 31 मार्च को यूनाइटेड स्टेट डॉन सर्विस का आयोजन किया जा रहा है प्रशासन से मांग करते हैं कि क्रिश्चियन समाज के हो रहे कार्यक्रमों को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा प्रदान करें! महासचिव पादरी जितेंद्र सिंह, पादरी ए बी सिंह, पादरी अनिल गिल्बर्ट पादरी आदित्य श्रीवास्तव. दीपक कुमार मनोज जोसेफ, पप्पू यादव प्रदीप राव , पारस मोहनलाल किशनलाल इत्यादि लोग मौजूद रहेl

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
101

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap